- मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया मजदूरों का सम्मान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि शुगर फैक्ट्री के श्रमिक परिवार आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रहे है बीएसआई के लगभग 90 श्रमिको की अबतक मृत्यु हो गई है। देश का सबसे बढ़ा मजदूरों का आंदोलन सीहेार में हो चुका है। शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग भूमि पर सरकार राजस्व विभाग सहित अवैध कब्जे धारियों की मिली भगत से प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। यह लोग करोड़ो रूपयों का लाभ उठा रहे है वही दूसरी ओर वास्तविक मजदूरों के परिवार भूखे मर रहे है। अवैध कब्जेघारियों ने सीलिंग की जमीन पर आलीशान मकानों का, दुकानों का, ढ़ाबों होटलों मेरिजगार्डन का निर्माण कर लिया है। सीलिंग एक्ट (कृषि) का उल्लंघन हो रहा है। वास्तविक भूमिहीन एवं कृषि श्रमिकों को जो बीएसआई.लि. के कृषि फार्मो के शुगर व सोया प्लांट से सम्बन्धित है उन श्रमिकों को भूमि के बंटन का 5-5 एकड़ का प्राथमिक अधिकार दिलाया जाना चाहिए। इंटक महामंत्री जयमलसिंह राजपाल ने कहा कि शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग भूमि पर कोर्ट का स्टे है अस के बाद भी भुमाफिया के लोग स्टांप पर उक्त भूमियों का बिक्रय कर रहे है। जबकी कोर्ट में मजदूरों के अनेक मामले लंबित है। सरकार मजदूरों को न्याय नहीं दे रही है। कार्यक्रम में जमीर बहादुर, ओम वर्मा,ओम् प्रकाश सिंह तोमर,भागवत सिंह परमार, केके रिझारिया,गणेशदत्त चतुर्थी,देवेंद्र गोस्वामी,भगत सिंह तोमर,उमेश डीसोरिया,रमेश गुप्ता,शारदा चावड़ा,,कावा बाई, यश यादव, तनिश त्यागी,सहित बड़ी संख्या में मजदूर महिलाऐं शामिल रही।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें