- अक्षय दुबाने ने खेली 89 रन की कप्तानी पारी

सीहोर। मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला आरएसआई स्ट्राइकर्स ओर आरएसआई टाइटंस के बीच खेला गया जिसमें आरएसआई टाइटंस के कप्तान सुमित सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरएसआई क्रिकेट अकादमी के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आरएसआई स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अक्षय दुबाने के 89 रन, फैसल मालिक के 35 रन एवं पलाश परमार के 16 रनों की मदद से 167 रनों का लक्ष्य दिया, आरएसआई टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित सक्सेना ने 3 विकेट प्रिंस वर्मा, गर्व उपाध्याय ओर कृष्ण मालविया ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, लक्ष्य पीछा करते हुए आरएसआई टाइटंस की पारी कप्तान सुमित सक्सेना की 37 रनों की संघर्षपूर्ण पारी एवं गर्व उपाध्याय की 16 रनों की पारी के बावजूद निर्धारित 25 ओवरों में 103 रन 9 विकेट पर समाप्त हुई। आरएसआई स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान रैकवार, अक्षय मेवाड़ा, हिरेंद्र मेवाड़ा ओर आदर्श ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। अकादमी के कोच अजय चंदेल ने बताया कि कल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला आरएसआई टाइटंस ओर आरएसआई लीजेंड्स के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें