- विरेन्द्र वर्मा ने खेली 145 रन की विस्फोटक पारी, गेंदबाजी में हासिल किए दो विकेट

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही विमला देवी राय इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक रहा। इस मैच में गणेश टायर को अंतिम ओवर में 14 रन जीत किए लिए चाहिए थे, लेकिन गेंदबाजी करते हुए अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी विरेन्द्र वर्मा ने मात्र 12 रन देकर कृष्णा ब्लास्टर को जीत दिलाई। इस मैच में विरेन्द्र ने 91 गेंद पर 14 चौकों और 10 छक्के की मदद से 145 रन की पारी खेली। सोमवार को शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की टीम 27.5 ओवर में दस विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। इसमें विरेन्द्र वर्मा ने 145 रन और युरेश भारती ने 27 रन की पारी खेली। वहीं गणेश टायर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहम त्रिवेदी ने 5.5 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट, नमन ने 2 विकेट, अतुल त्रिवेदी-आदित्य अग्रवाल ने 1-1 विकेट हासिल किया। इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश टायर टीम 30 ओवर में 230 रन ही बना सकी। इसमें पूर्वेश ने 69 गेंद पर 100 रन की पारी खेली, दीपेश सेन 39 रन, जितेन्द्र ने 25 रन और इशान ने 17 रन बनाए थे। इधर कृष्णा ब्लास्टर की ओर से विरेन्द्र वर्मा-उज्जवल ने 2-2 विकेट, मानस सोनी, वरुण शुक्ला, अंशुल राठौर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें