समस्तीपुर : भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया

Cpi-ml-donation-camp
ताजपुर/समस्तीपुर, आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया। भाकपा माले प्रखंड कमिटी, ताजपुर के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी एवं जनसंगठनों के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० शकील, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो० रहमान, चांद बाबू समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: