सीहोर : वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में विकास कार्यों की सौगात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

सीहोर : वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में विकास कार्यों की सौगात

  • 47 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण, नगर में विकास को मिली नई गति

Sehore-develoment
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में लगभग 47 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि बारिश से पहले शहर में सभी जर्जर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है।वार्ड क्रमांक 7 में विभिन्न आंतरिक गलियों के विकास कार्यों के साथ लगभग 24 लाख रुपये लागत की सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की मांग की थी, जिसके पूर्ण होने पर नागरिकों में उत्साह देखा गया। वहीं वार्ड क्रमांक 8 में इंग्लिशपुरा मस्जिद से लेकर नाले तक 9 लाख 32 हजार रुपये लागत की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को बरसात के समय होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 11 में अंबेडकर पार्क के पीछे बाउंड्री वॉल, टीन शेड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लगभग 13 लाख 68 हजार रुपये लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जाएगा ताकि सीहोर नगर को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र परमार, दिनेश कुशवाहा, लोकेन्द्र वर्मा, राजेश माझी, कमलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित

कोई टिप्पणी नहीं: