- परिषद सम्मेलन में शहर के करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
- दादा शिवलाल सिंह चौहान के नाम से होगा बाल विहार मैदान
बैठक में जिन प्रमुख विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई उनमें वार्ड क्रमांक 28 में सीवन नदी घाट विकास कार्य, भोपाल नाका से भोपाल नाके तक डामरीकरण, फुटपाथ, विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य, शासकीय स्कूल से लुनिया चौराहा तक सीसी सड़क एवं स्ट्रीट लाइट कार्य की विस्तृत योजना, शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति, एमपीबी चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापना, भोपाल नाका से सीएम-2 नाले तक नाला निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, सेकड़ा खेड़ी शहीद स्मारक स्थल को नगर पालिका परिषद के अधीन लेने का प्रस्ताव तथा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यूनिपोल लगाने संबंधी प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में शहर के विकास को गति देने हेतु विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। परिषद सदस्यों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने पर सहमति जताई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि सीहोर शहर को आधुनिक, स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जाएंगे तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, घाट विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से शहर की तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा। परिषद द्वारा स्वीकृत सभी विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएंगे ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह, परिषद के सभी पार्षदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें