सीहोर। विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए विधायक सुदेश राय सक्रिय बने हुए हैं। नागरिकों को सड़क पानी बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जुटे हुए हैं। विभिन्न जनहितेशी निर्माण योजनाओं के प्रस्ताव के साथ विधायक सुदेश राय ने बुधवार को राजधानी भोपाल में स्थिति मंत्रालय में पहुंच कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक सुदेश राय ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलों के रह वासियों के द्वारा उनके समक्ष रखी गई विभिन्न मांगों को भी प्रस्तुत किया। उन्होंने अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करने एवं नई योजनाओं को गति देने को लेकर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आयोजित हुए निर्माण कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बुधवार, 20 मई 2026
सीहोर : निर्माण योजनाओं के प्रस्ताव के साथ मुख्यमंत्री से मिले विधायक सुदेश राय
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें