- राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस

सीहोर। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम कृषि उपज गल्लामंडी सभागार में आयोजित किया गया। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। शुभारंभ प्रदेश मंत्री विक्रम सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष कचरू परमार ने किया। पदाधिकारियों ने हलधर भगवान और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलामंत्री धर्म सिंह ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का इतिहास बताया। आगामी दिनों में किए जाने वाले आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। गुुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में खाद, बीज, उर्वरक को समर्थन मूल्य पर उपलब्ध कराने, कृषि यंत्रीकरण और बैंकों द्वारा की जा रही ऋण वसूली की कार्यवाहीकी समस सीमा बढ़ाने, किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज वितरण की गति बढ़ाने, किसान दुर्घटना बीमा राशि 10 से 20 लाख रुपए किए जाने, कृषि अधिकारी कार्यालय से संबंधित मामलों में 10 गुना मुआवजा देने एवं संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी गई। विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में की जा रही बिजली कटौती केा बंद करने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच करने,गलत बिजली बिल को निरस्त करने एवं जले हुए ट्रांसफार्मरों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड सीहोर अध्यक्ष देवकरण सिंह मेवाडा, इछावर ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,कोषाध्क्ष राजपाल परमार, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल परमार, सदस्य मदन सिंह पटेल, चंदन सिंह वर्मा, मांगीलाल मेवाड़ा, सुखराज पटेल, लाल सिंह परमार, हिम्मत सिंह मेवाडा, कैलाश नारायण वर्मा, लखनलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में महासंघ के सदस्य किसान उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें