सीहेार : भवंरा की गरीब ममता बाई के कच्चे झोपड़े पर बुलडोजर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 मई 2026

सीहेार : भवंरा की गरीब ममता बाई के कच्चे झोपड़े पर बुलडोजर

  • गरीबों की दुर्दशा पर हंसने वाले निर्लज प्रशासनिक कर्मचारियों पर क्या कलेक्टर कोई बड़ा एक् शन लेंगे

Buldozer-sehore
सीहेार। भवंरा में गरीब ममता बाई के कच्चे झोपड़े पर बुलडोजर चलाकर आष्टा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाही को अंजाम दिया। नायब तहसीलदार रामपगारे के नेतृत्व में सरपंच के पक्ष में ममता की पूरी घर ग्रहस्थी को तहस नहस कर दिया गया। क्योंकी ममता बाई के परिवार के सारे आदमी जेल में बंद है पूरानी रंजिश के तहत सरपंच के इशारे पर प्रशासन ने ममता बाई और उनके बच्चों को बेघर कर दिया। यही नहीं सबकुछ बर्वाद करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों से इस खुशी को सामुहिक रूप से सेल्फी फोटो लेकर सेलीब्रेट भी किया। क्या इन गरीबों की दुर्दशा पर हसने वाले निर्लज लोगों पर कलेक्टर कोई एक् शन लेंगे या फिर यह लोग गरीबों के घर तोड़ कर ऐसी ही खुशिया मनाते रहेंगे।


ममता बाई इन निर्लज लोगों के सामने गिड़गिड़ाती रही घर नहीं तोडऩे की विनती करती रही,परिवार के सभी लोगों के जेल में होने का वास्ता देती रही लेकिन किसी को दया नही आई। गरीब ममता बाई की तबाही पर यह लोग हसंते रहे मुशकुराते रहे। ऐसा लग रहा है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सीहेार जिले में अनुसुचित जाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। फिलहाल ममता बाई का परिवार नौतपा मेें खुले आसमान के नीचे जी रहा है पशु तेज धूम में बंधे हुए इंटों का ढेर लगा हुआ है घर का पूरा सामान बिखरा पड़ हुआ है। घर में रखा गेंहू अज्ञात लोगों के द्वारा लूट लिया गया है। ममता बाई तहसील कार्यालय आष्टा और जनुसनवाई कलेक्ट्रेट में चार बार आवेदन दे चुकी है। लेकिन कोई कुछ सूनने को तैयार नहीं है। ममता बाई ने सरपंच और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए है। सरपंच हरीओम,लक्ष्मीनारायण,ओमप्रकाश, राजनारायण, रामबाबु, मुकेश ने ममता पर अत्याचार किए है। इन लोगों ने तहसील के कर्मचारियों से मिलकर घर को भी तुड़वा दिया है अब ना तो उसके पास छत है और ना ही रहने के लिये कोई घर है परिवार खुले आसमान के नीचे पड़ा है घर का पुरा सामान इन लोगों ने बिखेर दिया है खाने पीने से मोहताज हो गई है। दो वक्त की रोटी भी नही मिल रही है। अगर ममता बाई को जल्दी मदद नहीं मिली तो उसके पास आत्महत्या के अलावा अन्य कोई रास्ता नही रहेगा इस का जिम्मेदार निर्देय आष्टा प्रशासन होगा। ममता बाई पत्नि रमेश ने शपथ पत्र के साथ अन्याय अत्याचार की पूरी सत्य घटना लिखकर कलेक्टर से न्याय मांगा है क्योंकी दबंग सरपंच की पकड़ सत्ताधारी दल में मजबूत है उसके इशारों पर अधिकारी नाचते है पुलिस वाले तो उसके यह पार्टी करते है। इन लोगों ने केवल ममता बाई की जमीन हड़पने के लिए उसे बेघर कर दिया है रोज धमकी दे रहे है गांव से चले जाने की बात भी कहा रहे है। अब देखते है कलेक्टर इस मामले में ममता को न्याय दिला पाते है या फिर ममता को मरने के लिए छोड़ देते है। 

कोई टिप्पणी नहीं: