सीहोर : ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर मिनी ने डीएसवायडब्ल्यू को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

सीहोर : ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर मिनी ने डीएसवायडब्ल्यू को 2-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की शाम को डीएसवायडब्ल्यू फुटबाल टीम और सीहोर मिनी के मध्य मुकाबला खेला गया। इसमें मिनी ने 2-0 से शानदार जीत हासिल की। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सीहोर मिनी ने डीएसवायडब्ल्यु को 2-0 से हराया। इस मैच में सीहोर मिनी की ओर से जगीर और राज ने 1-1 गोल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: