सीहोर : सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2026

सीहोर : सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 2-0 से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। रविवार की शाम को खेले गए एक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज की टीम ने डीएसवाय को 2-0 से हराया। इस मैच में अग्रिम ने 2 गोल किए। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को खेले गए एक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज के स्ट्राइकर अग्रिम ने मैच आरंभ में लगातार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद डीएसवाय टीम ने अनेक प्रयास किए, लेकिन बाइज की टीम ने रक्षात्मक तरीके से डीएसवाय टीम को 2-0 से हराया। 

कोई टिप्पणी नहीं: