सीहोर : नेपाल में भारत का परचम लहराने जाऐंगे खिलाड़ी, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखेगा दम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

सीहोर : नेपाल में भारत का परचम लहराने जाऐंगे खिलाड़ी, इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दिखेगा दम

Sehore-karate
सीहोर। शहर के इंदौर नाके के समीपस्थ बजरंग कालोनी स्थित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में नेपाल में भारत का परचम लहराने के लिए  30 से अधिक कराटे खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोच लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों में त्रर्यंबक ठाकुर, पायल बागवान, विनायक वर्मा, शिवन्या सिंह, वैभव वर्मा, कीर्ति वर्मा, आरुषी वर्मा, साक्षी चौहान, हर्षिता, राखी परमार, झिलमिल लोधी दीपिका लोधी, प्रिंस भारती, मृदुल कावड़े, साधना परमार, सुहानी सिसोदिया, वेदांत मारण, अनाया कुक्लोद, आरुषि पाराशर, रेयांश चड्ढा, मोहम्मद उज़ेर खान, पायल कावड़े, देवेंद्र राठौर, अयूब खान, हेमंत परमार, खुशी मथरिया, नाजिया शाह, भावेश परमार, उज्जवल सोनी, रूप सिंह, शौर्य मालवीय, प्रिंसी परमार, जीशान खान सभी खिलाड़ियों को संस्था द्वारा ट्रेक सूट प्रदान किये गए जिसमे संस्था के त्रर्यंबक ठाकुर संस्था की सचिव विमल ठाकुर आदि शामिल थे। प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन के लगातार 30 सालों से कराटे कोच श्री ठाकुर के नेतृत्व में नेपाल में टीम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रही है। आगामी 30 मई को रवाना होने वाली टीम में करीब दो दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण का समापन 30 मई की सुबह को किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: