सीहोर : आवासीय परिसर के लिए जरूरी है मजबूत और संगठित समिति : विधायक राय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 मई 2026

सीहोर : आवासीय परिसर के लिए जरूरी है मजबूत और संगठित समिति : विधायक राय

Sehore-mla
सीहोर । क्रीसेंट रेजिडेंसी में रविवार को रहवासियों की समिति का गठन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदेश राय उपस्थित रहे। सर्व सहमति से सहवासियों के द्वारा कॉलोनी समिति का अध्यक्ष समाजसेवी सतीश सोनी को चुना गया। विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम के दौरान हवासियों एवं नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक मजबूत और संगठित समिति किसी भी आवासीय परिसर के बेहतर संचालन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के माध्यम से समाज के नियम, व्यवस्थाएं एवं विकास कार्य और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किए जा सकेंगे। रहवासियों ने नई समिति के साथ मिलकर सुव्यवस्थित एवं बेहतर सोसायटी निर्माण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। विधायक राय ने कहा कि क्रीसेंट रेजिडेंसी निरंतर आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण एवं बेहतर सामुदायिक जीवनशैली के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। कॉलोनी के रहवासियों के द्वारा विधायक सुदेश राय का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति सदस्य गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: