मुंबई : चौथी बार कान्स में गूंजा सेज़ल शर्मा का नाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मई 2026

मुंबई : चौथी बार कान्स में गूंजा सेज़ल शर्मा का नाम

Sejal-sharma-canns
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारतीय सिनेमा की उभरती वैश्विक पहचान बन चुकी सेज़ल शर्मा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म हंगर गेम का पोस्टर प्रतिष्ठित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में आधिकारिक रूप से शोकेस के लिए चुना गया है। यह सेज़ल की कान्स में चौथी उपस्थिति होगी, जो उनके लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और सार्थक सिनेमा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अब निर्माता के रूप में भी सेज़ल तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस सेज़ क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली हंगर गेम दूसरी फिल्म है। इससे पहले डस्टबिन भी कान्स से जुड़ चुकी है। सेज़ल का मानना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को दुनिया तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। सेज़ल शर्मा ने कहा, “हर बार कान्स से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं ऐसी कहानियां बनाना चाहती हूं जो दिलों को छू सकें और भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएं।” अब फैंस को कान्स में उनके नए लुक और हंगर गेम की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं: