मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की ग्लैमरस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस बार वजह बना है उनका धमाकेदार और एनर्जी से भरपूर ‘मैं तेरे नाल नचना’ वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। खास बात यह है कि इस वायरल रील में उनके साथ दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी भी नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से वीडियो को एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक ट्विस्ट मिल गया है। ‘धुरंधर’ की चर्चाओं के बीच सामने आए इस वीडियो में उर्वशी अपने ग्लैमरस अंदाज, एक्सप्रेशंस और स्टाइलिश लुक से दर्शकों का दिल जीतती दिखाई दे रही हैं। ‘मैं तेरे नाल नचना’ की कैची बीट्स पर उनका डांस सोशल मीडिया यूजर्स को इतना पसंद आ रहा है कि लोग लगातार इस रील को शेयर कर रहे हैं और इसके हुक स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं। वहीं राकेश बेदी की सहज मौजूदगी ने वीडियो में हास्य और अपनापन जोड़ दिया है। फैंस इस अनोखी जोड़ी को “फुल ऑन एंटरटेनमेंट” और “परफेक्ट बॉलीवुड मोमेंट” बता रहे हैं। एक बार फिर उर्वशी रौतेला ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी ट्रेंड सेट करना बखूबी जानती हैं।
मंगलवार, 12 मई 2026
मुंबई : राकेश बेदी और उर्वशी रौतेला की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें