मुंबई : लाल रंग में ग्लोबल ग्लैमर की नई पहचान बनीं सेज़ल शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मई 2026

मुंबई : लाल रंग में ग्लोबल ग्लैमर की नई पहचान बनीं सेज़ल शर्मा

Sejal-sharma
मुंबई (अनिल बेदाग): कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार जहां दुनियाभर के सितारों ने अपने फैशन और ग्लैमर का जलवा बिखेरा, वहीं भारतीय अभिनेत्री सेज़ल शर्मा ने अपने बेहद आकर्षक रेड लुक से पूरी महफिल लूट ली। बहते हुए लाल रंग के एलिगेंट आउटफिट में सेज़ल का अंदाज़ क्लासिक ब्यूटी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार संगम नजर आया। रेड कार्पेट पर उनका आत्मविश्वास, ग्रेस और इंटरनेशनल अपील हर किसी का ध्यान खींचने में सफल रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी तस्वीरों ने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी। फैंस से लेकर फैशन एक्सपर्ट्स तक, हर कोई उनके इस दमदार और स्टाइलिश अवतार की तारीफ करता नजर आया। कांन्स में सेज़ल शर्मा की यह मौजूदगी सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर उभरती भारतीय प्रतिभा की मजबूत पहचान बनकर सामने आई।

कोई टिप्पणी नहीं: