इंदौर : समाजसेवी रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ होंगी “नवकार युवा रत्न” सम्मान से अलंकृत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मई 2026

इंदौर : समाजसेवी रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ होंगी “नवकार युवा रत्न” सम्मान से अलंकृत

Khushbu-jain-honored
इंदौर। सामाजिक सेवा, मानव कल्याण एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इंदौर निवासी समाजसेवी सुष्री रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ को प्रतिष्ठित “नवकार उपाधि अलंकरण अवार्ड 2026” के अंतर्गत “नवकार युवा रत्न” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ बच्चों के सहयोग तथा जरूरतमंद लोगों के प्रति उनके निरंतर समर्पित एवं मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। आयोजक संस्था के अनुसार, रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेक जनहितकारी प्रयास किए हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं प्रेरणा का वातावरण निर्मित हुआ है। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 8 अगस्त, शनिवार को सायं 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।


विशेष उल्लेखनीय है कि “नवकार उपाधि अलंकरण अवार्ड” की स्थापना वर्ष 2016 में समाजसेवा, मानवता एवं राष्ट्रहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्वर्गीय श्री अशोक जी लूनिया द्वारा की गई थी। यह सम्मान आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना चुका है तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं मानवीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर Luniya Vinayak Group of Companies ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। संस्था निरंतर ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। संस्था के संस्थापक विनायक अशोक लूनिया जैन ने कहा कि सुष्री रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ ने निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करते हुए अनेक लोगों के जीवन में आशा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। वहीं संस्था के डायरेक्टर विशाल जैन ने कहा कि ऐसे सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के उत्साह एवं समर्पण को नई दिशा प्रदान करते हैं। आज “नवकार उपाधि अलंकरण अवार्ड” जैन समाज एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित सम्मानों में विशेष स्थान रखता है। इस सम्मान का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर उनकी प्रेरणादायी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: