- उद्योग संवाद में डीएम विशाल राज का निर्देश- महाप्रबंधक और जिला समन्वयक तुरंत बनाएं हाई-लेवल कमेटी।
- स्टार्टअप्स को 10 साल के लिए मिलेगा ₹25 लाख तक का ब्याज मुक्त (0%) लोन।

किशनगंज (संवाददाता), 16 मई । जिले में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 को प्रभावी ढंग से लागू करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री विशाल राज की अध्यक्षता में आयोजित 'उद्योग संवाद' बैठक में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल प्रभाव से 'कृत्रिम स्टार्टअप सेल' गठित करने का निर्णय लिया गया है। इस पूरी व्यवस्था का मुख्य नोडल केंद्र राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय किशनगंज को बनाया गया है। जिले के अन्य सभी कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छोटे स्टार्टअप सेल सीधे जी.ई.सी किशनगंज के अंतर्गत कार्य करेंगे। डीएम ने महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मंडल और जिला समन्वयक माहीन रजा उद्योग विभाग को इस व्यवस्था को धरातल पर उतारने के लिए तुरंत एक विशेष हाई-लेवल कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में जानकारी दी गई कि नए उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के लिए उद्योग विभाग द्वारा 10 वर्षों के लिए शून्य प्रतिशत (0%) ब्याज पर ₹25 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नवगठित कमेटी में लीगल एक्सपर्ट, आईपीआर कंसलटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एंजेल नेटवर्क, एम.एस.एम.ई, मुजफ्फरपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर, एलडीएम, फाइनेंशियल कंसलटेंट, जीएसटी आयुक्त और जीविका शामिल होंगे, जो युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में अनिल कुमार मंडल, महाप्रबंधक और माहीन रजा , जिला समन्वयक उद्योग विभाग , इंद्रदेव कुमार,अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता ऊर्जा विभाग, शमशेर बी.पी.एम जीविका सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने कहा कि इस पहल से किशनगंज का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें