सीहोर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

सीहोर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • नशीले पदार्थों से बचने के लिए मानव श्रृंखला के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत

Tobacco-awareness-sehore
सीहोर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, सीहोर में प्रात: 8 बजे से जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सीहोर के उप संचालक महेश कुमार यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राहुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। इस कार्यक्रम श्री मनोज दीक्षित द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों, नशे की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारीगण मुकेश राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, कृपाल चौधरी, संदीप यादव, नर्बदा प्रसाद राठौर, सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया,एवं आनंद राय द्वार कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: