सीहोर : जून में पूरे जिले में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए किया जाएगा आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

सीहोर : जून में पूरे जिले में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए किया जाएगा आह्वान

  • संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में राजधानी भोपाल पहुंचकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Demand-cow-national-animal-sehore
सीहोर। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद को लेकर रविवार को सीहोर से बड़ी संख्या में अनेक युवा और नागरिकों ने कोलीपुर सिद्धपीठ नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज के नेतृत्व में पहुंचकर केन्द्र और प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में भगवती गौ माता के अनुराग भार्गव सहित अन्य मौजूद थे। संत माधवदास महाराज ने कहाकि भारत में गाय को 'राष्ट्र माताÓ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। देश भर के साधु-संतों और विभिन्न संगठनों द्वारा गौ सम्मान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। आगामी दिनों में पूरे जिले में गौ माता के सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहाकि सीहोर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजधानी पहुंचे थे साधु-संत और महंत भी शामिल हुए। संतों ने कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि गौ भक्तों का राष्ट्रव्यापी संकल्प है। उनका कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का केंद्र रही है, इसलिए उसे अब संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: