मधुबनी : 144 किग्रा. गांजा बरामद, स्विफ्ट कार के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मई 2026

मधुबनी : 144 किग्रा. गांजा बरामद, स्विफ्ट कार के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

Two-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 09 मई। 08 मई की सुबह समय करीब 07:00 बजे भैरवस्थान थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सरसोंपहि कट NH-27 के रास्ते एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बडी खेप गंतव्य स्थान की ओर लाई जा रही हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, भैरवस्थान थाना द्वारा पुलिस टीम के साथ सरसोंपहि कट NH-27 पर पहुँचकर सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तालाशी ली गई। जिसमें दो लोग बैठे थें। तालाशी के क्रम में उक्त कार से 144.85 किलोग्राम गांजा जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। तदोपरांत बरामद अवैध मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर कार में बैठे दोनों युवक को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की बात बताई गई। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिदुओं पर गहनता से जाँच की जा रही हैं। इस संबंध में भैरवस्थान थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: