मधुबनी (संवाददाता)। अंतराष्ट्रीय रेडक्रास डे के अवसर पर स्थानीय रेडक्रास अस्पताल परिसर में सचिव डा.गिरीश पाण्डेय के संचालन में युनाइटेड ह्यूमैनिटी" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजित किया गया । रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनाल्ड के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गोष्ठी में बड़ी संख्या में रेडक्रास के आजीवन सदस्यो ने भाग लिया ।बतौर मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र सिंह निराला ने ईरान -अमेरिका-ईजरायल संधर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि इस युद्ध में मानवता तार-तार हो रही है । विश्व समुदाय को इसे रोकने का प्रयास हो । उदय जायसवाल ने रेडक्रास की स्थापना के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रो अमरेश श्रीवास्तव ने कहा मानवता के आर में देशहित के मद्देनजर आतंकवाद को सहन नहीं किया जाना चाहिए । रेडक्रास के वरिष्ठ आजीवन सदस्य व शिक्षाविद् डा.आशुतोष सिन्हा ने कहा कि रेडक्रास व समेकित मानवता का मुख्य उद्देश्य मानव शोषण, हिंसक संघर्ष और जबरन श्रम को खत्म करना और दुनिया भर में स्थायी शांति व स्वतंत्रता को बढ़ावा देना होना चाहिए । युनाइटेड ह्मुमिनिटी मानवता , इंसानियत का वो स्वरूप है जिसके तहत मानव तस्करी, आधुनिक दासता और हिंसक संघर्षों को रोकने के लिए होनी चाहिए । जो सामाजिक प्रभाव और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करता है।सरल शब्दों में, रेडक्रास एक ऐसी संस्था है जो दुनिया से अन्याय और शोषण मिटाकर शांतिपूर्ण जीवन के लिए काम करती है। अधिवक्ता व अजीवन सदस्य श्रृषिदेव सिंह ने कहा कि रेडक्रास केवल स्वास्थ्य व आपदा के लिए हीं नहीं वल्कि बालश्रम उन्मूलन, ट्रैफिकिंग, पर्यावरण जैसे मानवता से जुड़े क्षेत्रों में भी काम करे ।इस विचार गोष्ठी में प्रो.चन्द्रशेखर झा आजाद , ज्योतिरमण झा बाबा, सुरेश चन्द्र चौधरी,दीपक श्रीवास्तव, मनोज पुर्वे सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी शरीक हुए।
शनिवार, 9 मई 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : अंतराष्ट्रीय रेडक्रास डे के अवसर विचार गोष्ठी, वैश्विक शांति व हिंसा आतंकवाद व साम्राज्यवादी सोच का विरोध
मधुबनी : अंतराष्ट्रीय रेडक्रास डे के अवसर विचार गोष्ठी, वैश्विक शांति व हिंसा आतंकवाद व साम्राज्यवादी सोच का विरोध
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें