मुंबई : अब सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों की सेहत की भी ढाल बनेगा टीकाकरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 मई 2026

मुंबई : अब सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों की सेहत की भी ढाल बनेगा टीकाकरण

  • अब बड़ों को भी मिलेगा वैक्सीन कवच, फोर्टिस मुलुंड की नई हेल्थ पहल

Vaccine-for-adult
मुंबई (अनिल बेदाग) : बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और लगातार उभरती संक्रामक बीमारियों के दौर में अब स्वास्थ्य सेवाओं का फोकस केवल इलाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बीमारियों को पहले ही रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Fortis हॉस्पिटल मुलुंड ने एक विशेष वयस्क टीकाकरण क्लिनिक की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों में वयस्क टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराना है। इस क्लिनिक का उद्घाटन पद्म श्री डॉ. हिम्मतराओ बावस्कर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। यह क्लिनिक इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, शिंगल्स, टिटनेस और एचपीवी  जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श, जोखिम मूल्यांकन और टीकाकरण की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति सबनीस के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल खासतौर पर उन वयस्कों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उम्र, पुरानी बीमारियों या विशेष चिकित्सा स्थितियों के कारण कमजोर हो जाती है। अस्पताल का मानना है कि समय रहते जागरूकता और टीकाकरण के जरिए समाज को अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: