वाराणसी : नौतपा की तपिश पर बाबा की शीतल कृपा, फलों के रस से नहलाए गए विश्वेश्वर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 मई 2026

वाराणसी : नौतपा की तपिश पर बाबा की शीतल कृपा, फलों के रस से नहलाए गए विश्वेश्वर

  • गुलाब, लीची और आम के रस से प्रथम दिवस का विशेष अभिषेक, नौ दिनों तक चलेगा अनुष्ठान, नौ दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग फलों के रस से होगा अभिषेक

Vishweshwar-mahadev-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। ग्रीष्म ऋतु के सबसे अधिक उष्ण माने जाने वाले नौ दिवसीय काल नौतपा की शुरुआत सोमवार से हो गई। तपती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच काशी में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर का विशेष फलों के रस से अभिषेक किया गया। नौतपा के प्रथम दिन भगवान श्री विश्वेश्वर का अभिषेक गुलाब, लीची और आम के रस से विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, नौतपा के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के फलों के रस से भगवान का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक परंपरा का उद्देश्य प्रचंड गर्मी के दौरान भगवान को शीतलता अर्पित करना और भक्तों के जीवन में सुख, शांति व शीतलता की कामना करना है। धार्मिक मान्यता है कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणों का प्रभाव अधिक तीव्र होता है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ के विशेष श्रृंगार और अभिषेक का आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति और ऋतु परिवर्तन के साथ भारतीय संस्कृति के गहरे संबंध को भी दर्शाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: