मुंबई : महिलाओं की हेल्थ केयर को नई ताकत देगा मुंबई का 'ऐम्बर विंग' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2026

मुंबई : महिलाओं की हेल्थ केयर को नई ताकत देगा मुंबई का 'ऐम्बर विंग'

  • यामी गौतम धर बनीं महिलाओं की हेल्थ अवेयरनेस की नई आवाज़
  • अब महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे मिलेगी एडवांस मेडिकल केयर

Women-health-care-yami-gautam
मुंबई (अनिल बेदाग): घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी सोच को बदलने और महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य जांच व निवारक देखभाल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्या हॉस्पिटल्स ने महिलाओं के लिए समर्पित अत्याधुनिक “ऐम्बर विंग” का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर अभिनेत्री यामी गौतम धर ने भी पहल से जुड़कर महिलाओं से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की। 55 अतिरिक्त बेड और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित यह नया विंग महिलाओं को कार्डियोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, कॉस्मेटिक और क्रिटिकल केयर जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसी के साथ अस्पताल ने ‘द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ’ पहल भी शुरू की, जिसका उद्देश्य महिलाओं में नियमित हेल्थ चेकअप और समय पर इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। यामी गौतम धर ने कहा, “महिलाएं हमेशा परिवार को पहले रखती हैं और अपनी सेहत पीछे छूट जाती है। समय पर जांच और निवारक देखभाल बेहद जरूरी है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पहल का हिस्सा हूं जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही है।” सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।”

कोई टिप्पणी नहीं: