आलेख : ‘दो एम’ का मिथक टूटा, बंगाल में ‘योगी मॉडल’ सुपरहिट! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मई 2026

आलेख : ‘दो एम’ का मिथक टूटा, बंगाल में ‘योगी मॉडल’ सुपरहिट!

पश्चिम बंगाल की राजनीति ने 2026 के विधानसभा चुनाव में ऐसा करवट लिया है, जिसने दशकों से स्थापित राजनीतिक धारणाओं को चुनौती दी है। 15 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रही तृणमूल कांग्रेस का किला ढह गया और भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटें जीतकर न केवल बहुमत, बल्कि दो-तिहाई से अधिक का जनादेश हासिल कर लिया। यह जीत केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि एक व्यापक राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक बदलाव की कहानी कहती है। इस परिवर्तन के केंद्र में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति रही, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘हिंदुत्व प्लस प्रशासन’ मॉडल भी निर्णायक साबित हुआ। योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में 22 सीटों पर प्रचार किया और उनमें से 19 सीटों पर भाजपा को जीत मिली, यह लगभग 90 फीसदी का स्ट्राइक रेट है, जो किसी भी बाहरी नेता के लिए असाधारण माना जाएगा. खास यह है कि विधानसभा चुनावों के ताजा नतीजों ने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों को एक नया संकेत दिया है। यह स्पष्ट हो गया है कि अब चुनाव केवल जातीय समीकरणों या पारंपरिक वोट बैंक के भरोसे नहीं जीते जाते, बल्कि एक मजबूत और प्रभावी ‘नैरेटिव’ ही निर्णायक भूमिका निभाता है. तृणमूल कांग्रेस के ‘महिला और मुस्लिम’ यानी ‘दो एम फैक्टर’ पर टिकी सियासत इस बार बिखरती नजर आई. योगी आदित्यनाथ का प्रचार निर्णायक साबित हुआ. बंगाल का जनादेश यह संकेत देता है कि मतदाता अब पारंपरिक वोट बैंक की राजनीति से आगे बढ़ चुका है—वह सुरक्षा, नेतृत्व और स्पष्ट एजेंडे को प्राथमिकता दे रहा है 


Yogi-modal-in-bangal
फिरहाल, बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ की भूमिका सिर्फ एक स्टार प्रचारक की नहीं रही, बल्कि वह भाजपा के वैचारिक और आक्रामक अभियान के प्रतीक बनकर उभरे। उनकी सभाओं में भीड़ का उत्साह, भाषणों की धार और मुद्दों की स्पष्टता ने सीधे मतदाताओं को प्रभावित किया। उन्होंने अपने भाषणों में कानून-व्यवस्था, धार्मिक पहचान, और विकास के मुद्दों को इस तरह जोड़ा कि वह बंगाल के मतदाता के लिए प्रासंगिक बन गया। 22 सीटों पर प्रचार और 19 पर जीत, यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि योगी की सभाएं केवल भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्होंने वोटों में भी रूपांतरण किया। सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट और माथाभांगा जैसी सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर यह बताता है कि यह केवल संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित रणनीति का परिणाम था। हालांकि, धानेखाली, बोलपुर और उदयनारायणपुर जैसी तीन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर यह संकेत जरूर दिया कि कुछ क्षेत्रों में उसकी पकड़ अभी भी बनी हुई है।


Yogi-modal-in-bangal
खास यह है कि विधानसभा चुनावों के ताजा नतीजों ने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों को एक नया संकेत दिया है। यह स्पष्ट हो गया है कि अब चुनाव केवल जातीय समीकरणों या पारंपरिक वोट बैंक के भरोसे नहीं जीते जाते, बल्कि एक मजबूत और प्रभावी ‘नैरेटिव’ ही निर्णायक भूमिका निभाता है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक उदय, असम में उसकी जड़ों का और मजबूत होना तथा केरल में वामपंथ के कमजोर पड़ने के संकेतकृये सभी इस बदलते राजनीतिक युग के प्रतीक हैं। इस चुनाव ने सबसे बड़ा संदेश यही दिया कि “धारणा ही दिशा तय करती है।” भाजपा ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत ‘तुष्टीकरण बनाम समान विकास’ का नैरेटिव गढ़ा, जिसने बड़े वर्ग को प्रभावित किया। जहां एक ओर विपक्षी दल, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वाम दल, पारंपरिक वोट बैंक की राजनीति में उलझे रहे, वहीं भाजपा ने खुद को “सभी के लिए समान अवसर” देने वाली पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया।


‘दो एम फैक्टर’ का टूटना, चुनावी गणित से सामाजिक बदलाव तक  

पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से ‘दो एम फैक्टर’, महिला और मुस्लिम वोटर, तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत माने जाते रहे हैं। लेकिन इस बार यह समीकरण बिखरता नजर आया।

1. महिला वोटर: सुरक्षा बनाम सहानुभूति: महिला वोटरों के बीच सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसी घटनाओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। भाजपा ने इसे एक बड़े चुनावी मुद्दे के रूप में उठाया और महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर की बात की। महिला आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा का आक्रामक प्रचार तृणमूल के पारंपरिक समर्थन आधार में सेंध लगाने में सफल रहा।

2. मुस्लिम वोटर, एकजुटता में दरार: दूसरा बड़ा बदलाव मुस्लिम वोटरों के बीच देखने को मिला। जहां पहले यह वर्ग तृणमूल के साथ मजबूती से खड़ा रहता था, इस बार उसमें बिखराव दिखाई दिया। वक्फ, ओबीसी सूची और अन्य सामाजिक मुद्दों पर असंतोष ने इस वर्ग को पूरी तरह एकजुट नहीं रहने दिया। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिला, खासकर मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में, जहां भाजपा ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया।


हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण, रणनीति या स्वाभाविक प्रतिक्रिया?

Yogi-modal-in-bangal
इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण पहलू हिंदू वोटरों का भाजपा की ओर स्पष्ट झुकाव रहा। यह केवल धार्मिक पहचान का मामला नहीं था, बल्कि यह सांस्कृतिक अस्मिता, सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की भावना से भी जुड़ा था। योगी आदित्यनाथ के भाषणों में यह भाव बार-बार उभरकर सामने आया, जिसमें उन्होंने बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान को केंद्र में रखा।


केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका, जमीनी रणनीति का असर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सक्रियता ने चुनाव को राष्ट्रीय स्तर का बना दिया। अमित शाह का लगातार बंगाल में डेरा डालना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और स्थानीय नेताओं को सक्रिय करनाकृयह सब भाजपा की जीत का आधार बना। भूपेंद्र यादव और बिप्लब देब जैसे नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती को जमीन पर उतारा।


बूथ से बैलेट तक, संगठन की ताकत

भाजपा की रणनीति केवल बड़े नेताओं के भाषणों तक सीमित नहीं रही। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाता सूची का सूक्ष्म प्रबंधन और चुनावी दिन की रणनीति, इन सभी ने मिलकर भाजपा को निर्णायक बढ़त दिलाई। तृणमूल कांग्रेस जहां अपने पारंपरिक नेटवर्क पर निर्भर रही, वहीं भाजपा ने नए सिरे से संगठन खड़ा किया।


क्षेत्रीय समीकरण, बदलता बंगाल

मुर्शिदाबाद, गढ़ में सेंध: भाजपा की 8 सीटों पर जीत ने यह साबित कर दिया कि अब कोई भी क्षेत्र पूरी तरह अजेय नहीं रहा। मालदा, अप्रत्याशित प्रदर्शन: 6 सीटों पर जीत ने भाजपा को नई मजबूती दी। उत्तर और दक्षिण 24 परगना: यहां मुस्लिम वोटों के बंटवारे ने चुनावी समीकरण बदल दिए। 


क्या खत्म हो गया ‘हिंदी बेल्ट पार्टी’ का टैग?

भाजपा को लंबे समय तक ‘हिंदी बेल्ट’ की पार्टी कहा जाता रहा है। लेकिन बंगाल, असम और ओडिशा में उसके प्रदर्शन ने यह धारणा तोड़ दी है। आज भाजपा केवल एक क्षेत्रीय ताकत नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर चुकी है। हिंदी क्षेत्रों में 60 फीसदी से अधिक सीट शेयर के साथ-साथ गैर-हिंदी पश्चिम और पूर्व में भी 50 फीसदी से अधिक का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि पार्टी का विस्तार व्यापक हो चुका है।


बंगाल में भाजपा सरकार, चुनौतियां और संभावनाएं

इतिहास रचने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती है, शासन। 1. कानून-व्यवस्था सुधारना: जिस मुद्दे पर चुनाव जीता गया, उसी पर खरा उतरना होगा। 2. सामाजिक संतुलन बनाए रखना: धार्मिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखना नई सरकार के लिए बड़ी परीक्षा होगी। 3. विकास की रफ्तार बढ़ाना: बंगाल को औद्योगिक और आर्थिक रूप से पुनर्जीवित करना होगा।


क्या यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन है या युग परिवर्तन?

पश्चिम बंगाल का यह जनादेश केवल एक सरकार के जाने और दूसरी के आने की कहानी नहीं है। यह उस बदलाव का संकेत है, जिसमें मतदाता अब केवल परंपरागत समीकरणों से नहीं, बल्कि नए मुद्दों, नई उम्मीदों और नए नेतृत्व के आधार पर निर्णय ले रहा है। योगी आदित्यनाथ का 90 फीसदी स्ट्राइक रेट, ‘दो एम फैक्टर’ का कमजोर होना, हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण और भाजपा का संगठनात्मक विस्तार, ये सभी संकेत देते हैं कि बंगाल की राजनीति एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। अब यह देखना होगा कि यह बदलाव स्थायी होता है या आने वाले वर्षों में फिर कोई नया राजनीतिक समीकरण उभरता है। लेकिन फिलहाल इतना तय है, बंगाल बदल चुका है, और इस बदलाव की गूंज गोरखपुर से लेकर गंगासागर तक सुनाई दे रही है।


नैरेटिव की जीत, वोट बैंक की हार

पश्चिम बंगाल लंबे समय से क्षेत्रीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव और वामपंथी-तृणमूल राजनीति का गढ़ रहा है। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए। मुख्य कारण: 1. तुष्टीकरण का आरोप और ध्रुरुवीकरण: ममता बनर्जी सरकार पर मुस्लिम समुदाय के प्रति झुकाव के आरोपों को भाजपा ने बड़े पैमाने पर उभारा। “जय श्रीराम” जैसे नारों को राजनीतिक प्रतीक बनाकर चुनाव को सांस्कृतिक पहचान की लड़ाई में बदला गया। 2. संगठनात्मक मजबूती: भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी पैठ बनाई। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक एक समन्वित रणनीति के तहत काम करते नजर आए। 3. भ्रष्टाचार और ‘कटमनी’ मुद्दा: राज्य में ‘कटमनी’ और प्रशासनिक पक्षपात के आरोपों ने जनता में असंतोष पैदा किया, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिला। 4. हिंदुत्व का विस्तार: यह चुनाव इस बात का संकेत भी देता है कि “हिंदी पट्टी का हिंदुत्व” अब बंगाल की सांस्कृतिक चेतना में भी जगह बना चुका है, भले ही वह स्थानीय स्वरूप में ढल गया हो।


असम: पहचान और प्रवासन की राजनीति

असम में भाजपा की सफलता केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि वर्षों से सुलग रहे मुद्दों का राजनीतिक रूपांतरण है। 1. नागरिकता और घुसपैठ का मुद्दा: एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दों ने स्थानीय पहचान को केंद्र में ला दिया। भाजपा ने इसे “अस्मिता की रक्षा” के रूप में पेश किया। 2. एकजुट वोटिंग पैटर्न: असम में मुस्लिम समुदाय का एकतरफा झुकाव विपक्ष की ओर रहा, जिससे ध्रुवीकरण और स्पष्ट हुआ और भाजपा को गैर-मुस्लिम वोटों का व्यापक समर्थन मिला। 3. विकास और स्थिरता की छवि: सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर अपनी पकड़ मजबूत रखी, जिससे मतदाताओं में भरोसा बना।


केरल: वामपंथ की चुनौती

केरल में वामपंथ की पकड़ कमजोर होने के संकेत भी इसी चुनावी प्रवृत्ति का हिस्सा हैं। युवा वर्ग में वैकल्पिक राजनीति की तलाश. विकास और रोजगार के मुद्दों पर बढ़ता दबाव. राष्ट्रीय दलों की धीरे-धीरे बढ़ती पैठ. हालांकि यहां बदलाव पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संकेत साफ हैं कि पारंपरिक विचारधाराएं अब चुनौती के दौर में हैं।


विपक्ष की विफलता: सिर्फ तुष्टीकरण नहीं

यह मान लेना कि विपक्ष केवल “तुष्टीकरण” के कारण हारा, एक सरलीकरण होगा। असल वजहें, कमजोर संगठन, नेतृत्व का अभाव, जमीनी कार्यकर्ताओं से दूरी, स्थानीय मुद्दों की अनदेखी. इसके मुकाबले भाजपा ने “माइक्रो-मैनेजमेंट” और “नैरेटिव सेटिंग” दोनों में बढ़त बनाई।


नया राजनीतिक युग

बंगाल और असम के चुनावी नतीजे यह स्पष्ट करते हैं कि भारत की राजनीति अब एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है, जहां नैरेटिव वोट बैंक, पहचान ़ विकास = जीत का फॉर्मूला. संगठन ही असली ताकत है. भाजपा की यह जीत सिर्फ सीटों की संख्या नहीं, बल्कि एक वैचारिक और रणनीतिक बदलाव का प्रतीक है। आने वाले चुनावों में यह मॉडल अन्य राज्यों में भी दोहराया जा सकता है। अब सवाल यह नहीं कि कौन जीता, बल्कि यह है कि किसने मतदाता के मन को जीता, और फिलहाल इस कला में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है।




Suresh-gandhi

सुरेश गांधी

वरिष्ठ पत्रकार

वाराणसी

कोई टिप्पणी नहीं: