समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया सघन जनसंपर्क अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मई 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

  • 16 मई को सम्मेलन के खुला सत्र को माले महासभा का० दीपंकर भट्टाचार्य, विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव समेत इंडिया एलांयस के कई नेता करेंगे संबोधित

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 12 मई । 16-18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र के नीम चौक से अस्पताल चौक तक कोष संग्रह, जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा एवं बैनर के साथ लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में आम जनता से जुड़े मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों-मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के समर्थन में नारे लगाए तथा आम लोगों से सहयोग और समर्थन मांगा। मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो० एजाज, मो० रहमान, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, चांद बाबू समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: