मधुबनी : PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर जिला भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मई 2026

मधुबनी : PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर जिला भाजपा की बैठक का हुआ आयोजन।

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा), 30 मई। आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता  एवं जिला महामंत्री सरोज सिंह के संचालन में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 12 साल पूरे होने पर जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, संयोजक एवं सभी प्रखंडों से आए हुए बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में वंदे मातरम गीत ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रदेश संयोजक माननीय पूर्व विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हरि भूषण ठाकुर बचौल  को माला पहना कर मंच पर सम्मानित किया ।12 साल बेमिसाल के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि हरीभूषण ठाकुर बचौल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रित नेतृत्व और राज्य नेतृत्व में मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं कोटि-कोटि नमन और आभार व्यक्त करता हूं । साथ ही जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक  करने का काम करूंगा आज एक-एक कार्यकर्ता की अथक प्रयास और मेहनत के बदौलत आज भाजपा विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है। भारतीय जनता पार्टी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, जिला  व मंडल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्वच्छता अभियान ,और समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलना एवं जनसंपर्क अभियान करना संगठन का आगामी कार्यक्रम है। माननीय प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना और उपलब्धि बताना हर कार्यकर्ता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए । इस अवसर पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को और इस रविवार को सभी कार्यकर्ता मन  की बात सुनकर सरल ऐप पर लोड करें। मौके पर बैठक में पूर्व जिलाध्याय शंकर झा, देवेंद्र कुमार यादव, प्रशांत ठाकुर ,राधा देवी ,सुबोध चौधरी, सतीश ठाकुर, शिव शंकर पांडे ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पंकज राठौर ,चंद्रवीर यादव पवन शाह, मनीष झा उद्धव, वीरेंद्र मेहता ,आदित्य झा ,कन्हैया साह,हरिश्चंद्र शर्मा, सुशील सहनी ,स्थाई समिति सदस्य कविता झा, बद्री राय ,बिनो राम ,दीपक यादव,प्रंशात राय, मृत्यु जन्य कुमार कुदन,अनिल सिंह, जंग बहादुर यादव ,गौरी शंकर महतो ,प्रतिमा रंजन ,रितु मंडल रीना सर्राफ, राजीव झा ,सुधीर मंडल ,वागीश कांत झ,विनोद प्रसाद, आनंद सिंह ,उद्धव कुवंर, चंदन पासवान ,रवि महतो, महेश कुमार, अशोक राम, धर्मेंद्र दास, गणेश सिंह, रमेश चंद्र, सियाराम महतो, पवन झा ,अरुण प्रसाद, प्रभात सिंह ,सुमन झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री  संजय महतो ने की।

कोई टिप्पणी नहीं: