सीहोर : चर्च ग्राउंड पर विधायक ने किया मल्टी पर्पस हॉल का भूमि पूजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मई 2026

सीहोर : चर्च ग्राउंड पर विधायक ने किया मल्टी पर्पस हॉल का भूमि पूजन

  • खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा खिलाड़ियों को मिलेगी हॉल मैं सविधाए : राय 

Bhumi-poojan-sehore
सीहोर। चर्च ग्राउंड पर सोमवार को विधायक सुदेश राय ने मल्टी परपज हॉल का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्पोर्ट टीचर और खिलाड़ी आसपास के नागरिक मौजूद रहे। चर्च ग्राउंड पर मल्टी पर्पस हॉल का निर्माण कर 78 लाख रुपए से किया जाएगा। मल्टी परपस हॉल की सौगात देने पर खेल शिक्षको और खिलाड़ियों और चर्च ग्राउंड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र के नागरिको ने विधायक सुदेश राय का फूल मालाए पहनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक  सुदेश राय ने कहा कि यह मल्टी पर्पस हॉल विशेष रूप से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल संबंधी आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मल्टी परपस हॉल जैसी महत्वपूर्ण सौगात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के आशीर्वाद से क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्राप्त हुई है मंत्रीदय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: