सीतामढ़ी : पेपर लीक पर सरकार जवाब देने से बच रही है। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

सीतामढ़ी : पेपर लीक पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

Prashant-kishore-on-neet-paper-leak
सीतामढ़ी (संवाददाता), 27 मई । NEET पेपर लीक मामले पर PK ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरा, बोले- यह पहली बार नहीं हुआ, दो साल पहले भी NEET पेपर लीक हुआ, तब धर्मेंद्र प्रधान ही शिक्षा मंत्री थे। उस समय उन्होंने दावा किया था कि अब पेपर लीक नहीं होगा, अब सरकार जवाब देने से बच रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान धर्मेंद्र प्रधान जन सुराज के प्रत्याशियों को डराने, धमकाने, खरीदने में लगे थे, प्रत्याशियों का खरीद-फरोख्त करते-करते अब शायद पेपर का भी खरीद-फरोख्त शुरू हो गया है। पटना में छात्रा के साथ हुई अभद्रता पर बोले प्रशांत किशोर -यह जंगलराज के नाम पर वोट लेने वालों के मुंह पर तमाचा, बिहार में फिर उसी जंगलराज की आहट सुनाई देने लगी है, जहां दिनदहाड़े-खुलेआम ऐसी घटनाएं होती थी, पटना के बीचों-बीच होटल में किसी लड़की को उसके पिता के सामने खींचकर ले जाने जैसी घटना बेहद शर्मनाक। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रशांत किशोर ने सरकार पर कसा तंज, कहा -तेल इसलिए महंगा हो रहा है क्योंकि अगले 6 महीने में कोई चुनाव नहीं है, जैसे ही चुनाव नजदीक आएगा, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर कम किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: