"“#Rambujji को कहिए Hi 💥
GAME अब शुरू होने वाला है!
#PEDDI की दुनिया में देखिए @divyenndu को ❤️🔥
#PEDDITrailer 18 मई से 🔥
PEDDI 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 💥
#GetReadyForPeddi"
हर नए कंटेंट के साथ पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल होती जा रही है। फिल्म का हर कंटेंट चाहे टीज़र हो, “चिकिरी चिकिरी” गाना, “राई राई रा रा” ट्रैक या पोस्टर्स दर्शकों को पेड्डी की दुनिया में एक अलग अंदाज़ में लेकर गया है। यह पूरी तरह कंटेंट की ताकत है, बिना किसी अतिरिक्त दिखावे के। पेड्डी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि मेकर्स लगातार राम चरण के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन की नई झलकियां और शानदार पोस्टर्स सामने ला रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुका है। ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया पहला गाना “चिकिरी चिकिरी” अपनी जबरदस्त एनर्जी के चलते आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। इसके बाद दूसरे गाने “राई राई रा रा” ने भी अपनी एनर्जी से फिल्म के क्रेज को और बढ़ा दिया। ग्रैंड विजुअल्स और शानदार कोरियोग्राफी वाले इस ट्रैक ने यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए हैं। इन दोनों गानों ने मिलकर पेड्डी के लिए जबरदस्त हाइप बना दी है, जिससे यह 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। बुची बाबू साना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा उनके बैनर वृधि सिनेमा के तहत, मिथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। धुरंधर और राजा शिवाजी की शानदार सफलता के बाद पेड्डी को नॉर्थ इंडिया में जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद यह 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें