सीहोर : बीएसआई पहुंचकर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

सीहोर : बीएसआई पहुंचकर समाजसेवी अरुणा सुदेश राय किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

Sehore-cricket
सीहोर। शहर की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बुधवार को कैंप के समापन अवसर पर समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने पहुंचकर यहां पर करीब 250 से अधिक बच्चों को शीतल पेय का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा ने बताया कि हर साल एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में यहां पर पीपीसीए अकादमी और एकलव्य अकादमी के तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान छोटे-छोटे खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के माध्यम से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा सीनियर, जूनियर और सब जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान एकलव्य क्रिकेट अकादमी के कोच अतुल कुशवाहा, पीपीसीए के कोच आदर्श राय के अलावा  सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, नवनीत तोमर, अतुल जैन, अनिल राय, मनोज दीक्षित मामा, नागेन्द्र व्यास, कमलेश पारोचे, अतुल त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मदन कुशवाहा, वरुण शर्मा, अभिषेक परसाई, सुनील जलोदिया, चेतन मेवाड़ा आदि शामिल थे।


एक दर्जन से अधिक बालिका खेल रही क्रिकेट

इस मौके पर यहां पर मौजूद अकादमी के कोचों ने समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय को जानकारी देते हुए बताया कि बीएसआई मैदान पर एक दर्जन से अधिक बालिका क्रिकेट खेल रही है। कई बालिकाएं मध्यप्रदेश की महिला टीम में अपनी प्रतिभा के बल पर शहर का नाम रोशन कर चुकी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: