पटना (रजनीश के झा), शनिवार, 30 मई । आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” के दूसरे दिन का उद्घाटन लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने कहा कि पूर्वाग्रह और भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए महात्मा गांधी ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया और इसी को आत्मसात करते हुए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के वंचित तबके को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली राजनीतिक दल है और देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। वर्तमान दौर में समाज को बांटने के कुत्सित प्रयास चल रहे हैं और हम उससे डटकर अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहे हैं। स्वदेशी आंदोलन से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को विस्तार से इतिहास को बताया। इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन एवं पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि आज तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है और इसमें सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे रात तक विशेष प्रशिक्षण समय सारिणी के अनुसार कार्यक्रम संचालित होते हैं। इसमें प्रशिक्षुओं को कांग्रेस के आंदोलनों से लेकर पार्टी की राजनीतिक विचारधारा को लेकर गहराई से प्रशिक्षित किया जाता है। रोजाना कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रशिक्षुओं को सवाल जवाब करने का मौका मिलता है जिसमें वें पार्टी की नीतियों को लेकर आगत प्रशिक्षकों से संवाद स्थापित करते हैं। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण शिविर 29 मई से शुरू हुआ है और 31 मई तक चलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व डीजीपी करुणा सागर, संचालन समिति के संयोजक ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, सह संयोजक अरविंद चौधरी, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव, संजय पांडेय, राजेश रंजन पप्पू, खुशबू कुमारी, पूनम यादव और राजीव शर्मा मौजूद रहें।
शनिवार, 30 मई 2026
Home
बिहार
पटना : पूर्वाग्रह और भेद भाव से रहित समाज के निर्माण को कांग्रेस है प्रतिबद्ध : डॉ. मोहम्मद जावेद
पटना : पूर्वाग्रह और भेद भाव से रहित समाज के निर्माण को कांग्रेस है प्रतिबद्ध : डॉ. मोहम्मद जावेद
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें