एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पहले मुकाबले में सीहोर क्लब ने आरएसआई को 2-1 से हराया। इस मुकाबले में सीहोर क्लब की ओर से कमल-मयंक ने 1-1 गोल किया। वहीं आरएसआई की ओर से 1 मात्र गोल धु्रव ने किया। इसके अलावा एक अन्य मैच मिनी बाइज और डीएसवायडब्ल्यू के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में डीएसवायडब्ल्यू शुरू से ही दो गोल से आगे रही। इसमें आर्थव-चित्रांश ने 1-1 गोल किया। शनिवार को ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दो मैच खेले जाऐंगे।
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सीहोर क्लब ने रोमांचक मुकाबले में आरएसआई को 2-1 से हराया, वहीं एक अन्य मैच में डीएसवायडब्ल्यू ने मिनी बाइज को 2-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर जारी 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के दौरान नेशनल खिलाड़ी कोच सुयश कन्नोजिया, सचिव मनोज कन्नोजिया, सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय, मनोज अहिरवार, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने यहां पर मौजूद विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के फुटबाल खेल की बारीकियों से अवगत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें