सीहोर : सीटू नाले की सफाई कार्य का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मई 2026

सीहोर : सीटू नाले की सफाई कार्य का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया निरीक्षण

  • पोकलेन और डंपरों से चल रहा सफाई अभियान, ठेकेदार को 4 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Prince-rathor-sehore
सीहोर। शहर में बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख सीटू नाले पर चल रहे सफाई कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान नाले में पोकलेन मशीन एवं डंपरों के माध्यम से तेज़ गति से सफाई कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष श्री राठौर ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो 24 घंटे लगातार कार्य कराकर भी आगामी 4 दिनों के भीतर पूरा मालवा एवं गाद नाले से बाहर निकाला जाए, ताकि बारिश के समय शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। यदि नाले की सफाई समय पर नहीं हुई और किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बारिश से पहले सभी बड़े नालों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई अभियान को युद्ध स्तर पर पूरा कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी नाले की सफाई कार्य को लेकर नगर पालिका की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: