विदिशा : डॉक्टर काशीराम साहू समाज के अध्यक्ष बने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 मई 2026

विदिशा : डॉक्टर काशीराम साहू समाज के अध्यक्ष बने

विदिशा । साहू समाज समिति गंज बासौदा के आज ३१ मई को साहू समाज धर्मशाला गंजबासौदा मै अध्यक्ष का चुनाव  हेतु साहू समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । जिसमें डॉक्टर काशीराम साहू के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी वरिष्ठ जनों द्वारा समर्थन प्राप्त होने से सर्वसम्मति से साहू समाज समिति गंजबासौदा का अध्यक्ष घोषित किया गया । निर्वाचन अधिकारी नरेश साहू जी एवम् सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र जी साहू द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होकर निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किये गये l चुनाव प्रक्रिया में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवानदास साहू, कोमलचंद साहू, घनश्याम दास साहू, दाऊ, आर के साहू, एल आई सी जी एल साहू, इंजी  काशीराम साहू, पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण साहू, प्रकाश साहू, राजेश साहू, कमलेश साहू, त्योंदा रोड, सीताराम साहू, सुनील साहू, पार्षद नवीन साहू, राजकुमार  साहू, जितेंद्र साहू, उमेश साहू, राकेश साहू, महेश साहू, छोटेलाल साहू आदि समाज बंधु उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: