सीहोर : अटल अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन, डर्मोइड सिस्ट गठान निकाली महिला को मिला नया जीवन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2026

सीहोर : अटल अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन, डर्मोइड सिस्ट गठान निकाली महिला को मिला नया जीवन

Atal-hospital-sehore
सीहोर। गंगा आश्रम स्थित अटल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर महिला की जान बचाई। महिला के शरीर में मौजूद डर्मॉइड सिस्ट गठान लगभग अंतिम स्तर तक पहुंच चुकी थी और लगातार बढ़ने के कारण महिला को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था। आधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक के माध्यम से गठान को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, महिला के परिजन उसे गंभीर अवस्था में अटल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद कोई विशेष लाभ नहीं मिला था। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदिता जैन तलेसरा ने पूर्व उपचार से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन कर मरीज का विस्तृत परीक्षण कराया और आवश्यक जांचें करवाईं गई।


जांच रिपोर्ट में पता चला कि महिला के शरीर में मौजूद डर्मॉइड सिस्ट गठान का आकार लगातार बढ़ रहा था, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही थी। इसके बाद डॉ. मुदिता जैन तलेसरा के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान आधुनिक दूरबीन पद्धति का उपयोग करते हुए मात्र 5-5 मिमी के छोटे चीरे लगाकर डर्मॉइड सिस्ट गठान को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सफल सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला के परिजनों ने अटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दूरबीन पद्धति से कम खर्च में बेहतर इलाज संभव हुआ। उन्होंने अस्पताल में मिले सहयोग और देखभाल की भी सराहना की। डॉ. मुदिता जैन तलेसरा ने बताया कि अटल हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार के लिए मरीज एक बार अटल हॉस्पिटल, गंगा आश्रम, सीहोर अवश्य आएं।

कोई टिप्पणी नहीं: