पटना : बक्सर के इटाढ़ी आरओबी में उद्घाटन के पूर्व ही दरार, एनडीए में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जून 2026

पटना : बक्सर के इटाढ़ी आरओबी में उद्घाटन के पूर्व ही दरार, एनडीए में चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन

Bihar-congress-attack-government
पटना (रजनीश के झा), शुक्रवार, 5 जून । बक्सर के इटाढ़ी में रेल ओवरब्रिज का चार बार शिलान्यास हुआ और अब विधिवत उद्घाटन से पूर्व ही पुल में आएं दरार ने यह साबित कर दिया कि पुल में नहीं बल्कि एनडीए सरकार के नियत में दरार है। नवनिर्मित आरओबी क्षतिग्रस्त होना एनडीए शासनकाल में सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की देन है जो लगातार पुल पुलिया पर सवालिया निशान खड़ा करती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि वर्षों से लंबित इस आरओबी के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों ने किया लेकिन चार बार शिलान्यास के बावजूद इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और हाल में विधानसभा चुनाव से पूर्व इसके निर्माण में गति दिखाई गई। निर्माण के वक्त भी इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था लेकिन आनन फानन में चुनावी लाभ लेने के लिए इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया और गुणवत्ता मानकों को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। एनडीए सरकार में पुल पुलिया निर्माण में कमीशनखोरी और भ्रष्ट अधिकारियों के कारण लगातार बिहार का माखौल उड़ रहा है। आम जनता के जान की कीमत पर ऐसे दोयम दर्जे के इंजीनियरिंग कार्यों के कारण बिहार की स्थिति दयनीय है। बिना सुरक्षा और मानकों के जांच के इसको जनता के लिए 31 मई से पूर्व खोला गया और इटाढ़ी रेल गुमटी फाटक को बंद कर दिया गया लेकिन एक हफ्ते में ही इसमें दरार आ जाना यह स्पष्ट करता है कि एनडीए शासन काल में विकास कार्यों को ठेकेदारों से कमीशनखोरी कर लावारिस छोड़ दिया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों सहित संबंधित लोगों पर कार्रवाई भी राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार को करनी चाहिए क्योंकि इस  आरओबी के निर्माण में दोनों की सहभागिता बराबर रही। साथ ही बक्सर के ही चौसा में   नवनिर्मित आरओबी में भी सड़क धंसने की शिकायत उद्घाटन पूर्व ही रही है। मतलब साफ है कि दोनों निर्माण कार्यों में दोयम दर्जे की इंजीनियरिंग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: