- एक साथ बेटा (दिव्यम सिंह) को रजत, बेटी (दिव्या श्री) को स्वर्ण एवं माँ (प्रियंका सिंह) को मिला रजत पदक

मधुबनी (संवाददाता), 05 जून । कूडो एसोसिएशन बिहार के द्वारा चुने गए खिलाड़ियों में मधुबनी जिला के खिलाड़ियों का पुणे(महाराष्ट्र) में आयोजित प्रतियोगिता में दबदबा रहा है।जिले के कुल 08 खिलाड़ियों को पदक मिला है। प्रतियोगिता का आयोजन 06 मई से 21 मै तक पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ। मधुबनी जिला के खिलाड़ियों ने राष्ट्र पटल पर बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। मधुबनी जिला के अंडर-12 बालक(30 किलो) में जीतन कुमार को कांस्य पदक, अंडर-9 बालिका(27 किलो) में अनुष्का कुमारी को कांस्य पदक, अंडर-21 पुरूष(250 किलो) में शिवम सिंह को रजत पदक, अंडर-19 पुरूष(250 किलो) में आयुष कुमार को रजत पदक, अंडर-19 पुरुष(220 किलो) में लक्ष्य राज मिश्रा को रजत पदक, 31 महिला वरिष्ठ (210 किलो) में प्रियंका सिंह को रजत तथा उनके पुत्र दिव्यम सिंह को अंडर-10 बालक(39 किलो) में रजत पदक तथा पुत्री दिव्या श्री को अंडर-6 बालिका(+24 किलो) में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। साथ ही सुमन कुमार दास एवं सूरज कुमार सहभाग्य स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को जिला खेल भवन, मधुबनी में गुरुवार को जिला खेल पदाधिकारी, नीतीश कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में मधुबनी के खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया। इन सभी का प्रदर्शन न केवल शिक्षकों और अभिभावकों को गर्वित किया बल्कि पूरे जिले और बिहार को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मधुबनी और बिहार के खिलाड़ी आने वाले समय मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, नीतीश कुमार, कूडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सह प्रशिक्षक, शिहान कुमार चंदन, पुष्पक कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, दिव्यम सिंह, दिव्या श्री सहित सभी खिलाड़ी एवं अन्य उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें