पटना (रजनीश के झा), 15 जून । बिहार में मद्य निषेध विभाग में पुलिस भर्ती की परीक्षा में हुए भारी अराजकता और अनियमितता को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार से मांग की है कि परीक्षा को पुनः सुनियोजित और सुचारू रूप से गृह जिले में आयोजित कराई जाएं। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दक्षिण बिहार के परीक्षार्थियों को उत्तर बिहार में परीक्षा सेंटर देना और छात्रों का सेंटर तक पहुंचने के लिए साधनों की कमी के कारण कई परीक्षार्थी सेंटर तक पहुंच ही नहीं सकें। अब तक कितने परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई और कितनों की छूटी इसका आंकड़ा सरकार नहीं दे रही है। जब सरकार को पता था कि 16 लाख परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है तो कम से कम उनके परिवहन के लिए उन्हें व्यवस्था करनी चाहिए थी। गर्मी के दिन में इतनी दूर सेंटर देना और दूसरा परीक्षा के लिए कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाना यह साबित करता हांकी सरकार की मंशा परीक्षार्थियों के लिए ठीक नहीं थी। छात्रों को नौकरी देने में एनडीए सरकार हमेशा मनमाना रवैया अपनाती है और इसी का ताजा उदाहरण यह दुर्व्यवस्था रहा। कई परीक्षार्थी घायल हुए, उन्हें सरकार उचित मुआवजा दें। साथ ही मृत परीक्षार्थी के परिजनों को भी समुचित मुआजवा का प्रबंध करना चाहिए। बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खेलने वाली यह एनडीए सरकार विशुद्ध रूप से युवाओं के नौकरियों के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा को अविलंब रद्द करके पुनः गृह जिले में सेंटर दे कर और समुचित परिवहन व्यवस्था के साथ परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार को करना चाहिए ताकि परीक्षार्थियों को अवसर की समानता मिल सकें।
सोमवार, 15 जून 2026
Home
बिहार
पटना : मद्य निषेध विभाग की परीक्षा रद्द कर, पुनः परीक्षा गृह जिले में संपन्न करें सरकार : राजेश राम
पटना : मद्य निषेध विभाग की परीक्षा रद्द कर, पुनः परीक्षा गृह जिले में संपन्न करें सरकार : राजेश राम
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें