पटना : संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

पटना : संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक

Bihar-congress-meeting
पटना (रजनीश के झा), शनिवार, 6 जून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज दिनांक 6 जून 2026, दिन शनिवार को संगठन सृजन अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाबत प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठन को प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती देने की प्रक्रिया के तहत यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई और संगठन सृजन अभियान में कार्यक्रम के समन्वयन को लेकर भी सुझाव और समस्याओं के निवारण को लेकर जिलाध्यक्षों के विचार भी सुने गए।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि विस्तृत तौर पर प्रत्येक जिले की समीक्षा की गई और जिला अध्यक्षों से संगठन सृजन अभियान को गति देने में आवश्यक सुझाव लिया गया। इस दौरान सभी के वक्तव्यों को सुना भी गया और इस अभियान को जल्द से जल्द पूरा कर सांगठनिक पदों की घोषणा करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि संगठन के मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान को लेकर  जिलाध्यक्षों के साथ इस बैठक में आपूर्ति की आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी जिलाध्यक्षों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मजबूती से जिलों में कांग्रेस से आम जनों को जोड़ने की बात को दोहराया। बैठक का संचालन कनेक्ट सेंटर के मिन्नत रहमानी ने किया। बैठक में बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम, डॉ शकील अहमद खान ,  सांसद पप्पू यादव , तौकीर आलम, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, विधायक  मो कमरुल होदा, मनोज विश्वास , सुरेंद्र प्रसाद , अभिषेक रंजन, विधान पार्षद राजीव कुमार, चंदन यादव सहित सभी जिलाध्यक्ष, कनेक्ट सेंटर के  सभी सदस्य और अन्य नेतागण मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: