मधुबनी : 200 से अधिक लाभुकों के बीच 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि स्वीकृति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

मधुबनी : 200 से अधिक लाभुकों के बीच 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि स्वीकृति

Loan-approved-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 06 जून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज शनिवार को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन देश भर में किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के सभागार में भी मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सभी 20 शाखाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, SHG, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मूर्गी पालन, फूड प्रोसेसिंग, PMFME, आदि के तहत 200 से अधिक लाभुकों को कुल 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि का स्वीकृति एवं संवितरण किया गया। बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी जीविका, निदेशक आरसेटी आदि के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख, व कृषि वित्त पदाधिकारी (AFO) भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: