पटना : बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

पटना : बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bihar-congress-tribute-anugrah-narayan-singh
पटना (रजनीश के झा), 18 जून । बिहार विभूति एवं महान स्वतंत्रता  सेनानी  डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह जी की 139 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी, त्याग और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ बिहार के विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजेश राम ने कहा कि आज जब देश और समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के विचार और आदर्श पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील पासी, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, मिन्नत रहमानी, मनोज शर्मा, डा0 अमन कुमार प्रेमचन्द सिंह, गरीब दास, मृणाल अनामय, राहुल भारद्वाज, निशांत करपटने, राजीव कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: