मधुबनी : नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा के संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

मधुबनी : नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा के संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

Neet-exam-prepration-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 18 जून । जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में गुरूवार को उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा  नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिलान्तर्गत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा 21 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली है। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय-अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र पर तलाशी/बॉयोमेट्रिक जांच का समय-प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय-अपराह्न 02 बजे तथा परीक्षा समापन का समय-सायं 05:15 बजे है। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन एवं एसडीपीओ मुख्यालय श्रीमती रश्मि वरीय  पुलिस पदाधिकारी होंगी। समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-222576/222217 है। उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के तेज-तर्रार पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है साथ ही जिलास्तरीय तेज -तर्रार पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह रहेगे।


ब्रीफिंग के दौरान अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में  कहा  कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े,  ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बेल्ट, पर्स, रंगीन चश्में, हैंडबैग, टोपी, कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट, कैमरा, कोई जेवर, आभूषण/धातु निर्मित सामान, कोई खाद्य बस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद, पानी के बोतल, माइक्रो चीप, कैमरा, ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र की सारी गतिविधि की निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रो पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है। जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर लगातार  कड़ी नजर रख रही है।किसी भी प्रकार की अफवाह ,भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी। उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, रश्मि,अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी कन्हैया लाल गोस्वामी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: