पटना : पूर्व एमएलसी अनवर आलम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जून 2026

पटना : पूर्व एमएलसी अनवर आलम के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताया शोक

Bihar-congress-tribute-ex-mlc
पटना (रजनीश के झा), रविवार, 14 जून । बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पटना नगर निगम के पार्षद असफ़र अहमद के पिता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य अनवर आलम के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व एमएलसी अनवर आलम कई दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। उनके निधन से गहरा आघात हमें पहुंचा है। मरहूम अनवर आलम लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहकर जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने सामाजिक जीवन में रहते हुए जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का लगातार पालन किया। उनके पुत्र असफ़र अहमद और परिजनों के प्रति मेरी  सहानुभूति है। ईश्वर से जनाब अनवर आलम के आत्मा की शांति की दुआ मांगता हूँ। शोक व्यक्त करने वालों में विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, राजेश राठौड़, कपिलदेव यादव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रेमचंद सिंह, पंकज यादव सहित अन्य प्रमुख नेतागण रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: