सीहोर : श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जून 2026

सीहोर : श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन

Chamatkareshwar-mahadev-sehore
सीहोर। अधिकमास के पावन अवसर पर शहर के छावनी स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि को महा आरती के पश्चात भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया, इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष मनोहर राय ने बताया कि अधिकमास के मौके पर यहां पर सभी के सहयोग से शीतल जल वितरण का आयोजन निरंतर किया गया था, वहीं देर रात्रि को यहां पर भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। अधिकमास के मौके पर भगवान विष्णु की पूजन अर्चना के साथ ही भगवान शिव का नियमित रूप से अभिषेक किया गया।  उन्होंने कहाकि अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस मास में की गई पूजा, दान, जप, तप और सेवा का विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही भगवान शिव की आराधना से जीवन में आने वाले कष्टों का निवारण होता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया गया। अधिकमास आत्मचिंतन, भक्ति और पुण्य अर्जित करने का श्रेष्ठ अवसर है। इस दौरान जरूरतमंदों की सहायता, गौसेवा, अन्नदान एवं धार्मिक कार्यों में सहभागिता का भी विशेष महत्व बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: