सीहोर : डीएसवाईडब्लू ने सीहोर मिनी बाइज को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जून 2026

सीहोर : डीएसवाईडब्लू ने सीहोर मिनी बाइज को 2-0 से हराया

  • शहर के चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

Sehore-football
सीहोर। स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के चर्च ग्राउंड पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के 11वीं दिन लीग मैच आयोजित किए गए थे। सोमवार को दो मैच खेले गए पहला मैच जूनियर वर्ग में सीहोर मिनी बॉयज-डीएसवाईडब्लू के मध्य खेला गया जिसमें डीएसवाईडब्लूू 2-0 से विजय रही डीएसवाईडब्लूू की तरफ से पूर्वंश ने एक गोल किया राज ने एक गोल किया सीनियर वर्ग सीहोर क्लब विरुद्ध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 2-1 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने एक गोल किया ध्रुव ने एक गोल किया सीहोर चिल्ड्रन की तरफ से चित्रांश ने एक गोल किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले जाएंगे जिसमें पहला मैच जूनियर वर्ग में आरएसआई विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन विरुद्ध डीएसवाईडब्लूू के मध्य खेला जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा  मैदान पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: