सीहोर : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज शहर में निकालेगा भव्य चल समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जून 2026

सीहोर : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज शहर में निकालेगा भव्य चल समारोह

Chandravanshi-khanti-samaj-sehore
सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और सामाजिक भव्य चल समारोह शहर में निकाला जाएगा। चल सोमवार को सुबह 10 बजे आवासीय खेल मैदान भोपाल नाका से शुरू होगा। शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ चल समारोह को भगवान जगदीश की रथ यात्रा निशा टॉकीज मैदान पर पहुंचेगी। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज संगठन के संस्थापक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अजय पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष सामाजिक एकता अखंडता और भगवान जगदीश विशेष कृपा की साथ विश्व कल्याण और सनातन परंपराओं संस्कृति को जागृत रखना के उद्देश्य यह भव्य सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक चल समारोह भगवान जगदीश की यात्रा निकाली जा रही है। समाज के विशिष्ट जनों जनप्रतिनिधियों अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। लिसा टॉकीज मैदान पर महा आरती और महाप्रसादी का वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है।


चल समारोह को विशालता प्रदान करने के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है। संगठन संस्थापक डॉ. अजय सिंह पटेल के अनुसार सर्व सहमति से अध्यक्ष सागर वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा चल समारोह प्रभारी पम्पू वर्मा सोनू खाती पहलवान को नियुक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं का राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, अटल अस्पताल संचालक संदीप वर्मा, रमेशचंद्र मुकाती, रघुनाथ वर्मा, नानूलाल कसानिया, करणसिंह वर्मा, शंकरलाल पटेल अमलाहा रामप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश मुनीम, रमेश वर्मा, पहलाद पटेल खड़ी, मदनलाल, बलराम पटेल, द्वारका प्रसाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, कांताप्रसाद वर्मा  सुनील उपलावदिया मार्गदर्शन करेंगे। भगवान जगदीश की यात्रा चल समारोह में निम्न वर्मा, देवेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, आशीष पटेल, अखलेश वर्मा, संदीप पटेल, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा प्रवीण पटेल, आशीष चौधरी, प्रमोद वर्मा, महेंद्र वर्मा श्यामपुर, विकास वर्मा, अंकित चौहान, आशीष मुकाती, तिलक खाती, हरिश चौधरी, दीपेश वर्मा, विकास वर्मा, सोनू खाती,धर्मेंद्र उर्फ सिंटू, सचिन भैया, नेपाल वर्मा, नितिन पटेल एवं कृष्ण वर्मा भगवान जगदीश के चल समारोह रथ यात्रा की प्रमुख व्यवस्थाएं देखेंगे। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समस्त समाजजन और सनातन धर्मियों से भगवान जगदीश की रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: