पटना (रजनीश के झा), 21 जून । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को भोजपुर पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी बातचीत कर भरत तिवारी हत्याकांड से संबंधित जानकारी प्राप्त की। राजेश राम ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने एक संगठित सुपारी किलर गिरोह की तरह काम किया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे। इसी कारण वे सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन ही नहीं बल्कि राज्य सरकार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने मांग की कि इस घटना की निष्पक्ष जांच बिहार विधानसभा की सर्वदलीय समिति से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए चाहे जितनी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नागरिक की आवाज को इस तरह दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ जाने वाले नेताओं में मिन्नत रहमानी ,असित नाथ तिवारी , पंकज यादव, प्रेमचंद सिंह , कमल कमलेश , विमलेश तिवारी, मनोज शर्मा, रीता सिंह , विनीता भगत , डॉ अमन कुमार , पंकज उपाध्याय, श्रीधर तिवारी, त्रिवेणी सिंह, अशोक राम , राहुल भारद्वाज, अंकुर कुमार राज, अमरजीत कुमार प्रमुख थे।
रविवार, 21 जून 2026
पटना : भरत तिवारी हत्याकांड की जांच सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए : राजेश राम
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें