पटना : स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. मुंगेरी लाल की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 जून 2026

पटना : स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व. मुंगेरी लाल की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई

congress-tribute-mungeri-lal
पटना (संवाददाता), 29 जून । आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम, पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मुंगेरी लाल की 25 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मुंगेरी लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुंगेरी लाल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, असितनाथ तिवारी, वैद्यनाथ शर्मा, चन्द्रभूषण राजपूत, डा0 अमन कुमार, हीरा सिंह बग्गा, विन्ध्याचल आनन्द, राहुल भारद्वाज, अहमद रजा खान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: